Who's online

There are currently 0 users and 1 guest online.

15 अगस्त के बाद रांची में लांच, बुकिंग शुरू

मालिकों में भले ही अखबार को लेकर कानूनी जंग छिड़ी हुई हो पर डीबी कार्प प्रबंधन रांची से दैनिक भास्कर लांच करने के अभियान को जोरशोर से जारी रखे हुए है. रांची के रातू रोड चौराहे पर विशाल मेगा मार्ट के उपर सिक्स फ्लोर को दैनिक भास्कर ने लिया है.

इस फ्लोर के अखबार के कामकाज के लिहाज से 30 जून तक तैयार हो जाने की उम्मीद है. एक जुलाई से भास्कर के लोग आफिस में बैठने लगेंगे और काम शुरू कर देंगे. इस आफिस में कंप्यूटर और सर्वर आदि के इंस्टालेशन के लिए दैनिक भास्कर, हरियाणा के आईटी मैनेजर उद्धब नायक को रांची भेजा गया है.

दैनिक भास्कर समेत कई अखबारों ने रांची शहर को अपनी-अपनी होर्डिंग्स से पाट दिया है. दैनिक भास्कर की ओर से अखबार के लिए एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई है. 300 रुपये सालाना की स्कीम पर अखबार बुक किया जा रहा है और पाठकों से कहा जा रहा है कि दैनिक भास्कर पंद्रह अगस्त के बाद कभी भी रांची से लांच हो सकता है. जो लोग रांची के लिए सेलेक्ट किए गए हैं या ट्रांसफर किए गए हैं, उनके इंडक्शन का काम दैनिक भास्कर की विभिन्न यूनिटों में चल रहा है. उन्हें ट्रेनिंग के बाद जुलाई फर्स्ट वीक में रांची भेज दिया जाएगा.

दैनिक भास्कर, ग्वालियर के संतोष मानव को न्यूज एडिटर से डिप्टी एडिटर बनाकर रांची भेजा गया है. फिलहाल वे भोपाल में इंडक्शन पर हैं. संभावना जताई जा रही है कि मानव जमशेदपुर यूनिट संभालेंगे. दैनिक भास्कर, हिसार से प्रियेश ठाकुर और चंडीगढ़ से रामेंद्र झा को रांची ट्रांसफर किया गया है. शिमला के हेम ठाकुर को भी रांची भेजा जाएगा.