मुंबई: कथित हथियारबंद शिव सैनिकों ने शुक्रवार को मुंबई में हिंदी न्यूज चैनल 'आईबीएन7' और मराठी न्यूज चैनल 'आईबीएन लोकमत' के आफिस पर हमला बोल दिया। उन दर्जनों उत्पातियों ने मीडियाकर्मियों को पीटा, कपडे फाडे और गंदी गदी गालियां दीं। बताया जा रहा है कि सैनिक शिव सेना के खिलाफ नेगेटिव रिपोर्टिंग से नाराज थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रॉड, डंडों से लैस दर्जनों उत्पाती टीवी चैनल की दफ्तर में घुस गये। वे लोग चैनल के एडिटर इन चीफ निखिल बागले को तलाश रहे थे। दरअसल, हाल में सचिन तेंदुलकर के खिलाफ बाला साहेब की टिप्पणी पर बागले ने प्रतिकार किया था, सैनिक उसी का बदला लेने पहुंचे थे।